
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 8 निवासी एक विधवा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता ने मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला पांच बच्चों की मां है. उसके पति की मौत हो चुकी है. ताहिर से उसकी मुलाकात छह साल पहले हुए थी. इस बीच दोनों के बीच पहचान बढ़ी. ताहिर ने उसे शादी का झांसा देकर छह साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया. अब वह उससे शादी नहीं करना चाहता. पुलिस ताहिर को गिरफ्तार कर चुकी है और न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.




