
जमशेदपुर : श्री नारायणी सेवा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह और जमशेदपुर मुख्य संचालिका सुनीता सिंह के नेतृत्व में बिष्टुपुर साउथ पार्क में शनिवार को ट्रस्ट का स्थापना दिवस मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में नारायणी सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष राज लोधी, सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, प्रदेश सचिव मधुबाला, प्रदेश सचिव राजकुमारी शर्मा, जिला सचिव कृष्णा पांडे, सरिता सिंह, सुखदेव सिंह समेत सभी सदस्य शामिल हुए. इस अवसर पर भगवान श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके पश्चात बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, बिस्किट आदि का किया गया.



