
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने मानगो से बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद कर ली है. गिरफ्तार किए गए चोरों में आकाश सीरिका, संदीप कुमार पोचो, राजा सुंडी, वंशीधर सांडील और रोहित प्रसाद उर्फ सिंटू शामिल है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर 1 वीरेंद्र राम ने बताया कि सोमवार को बस स्टैंड के पास से एक बाइक चोरी हुई थी. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत मे आई और सीसीटीवी की जांच करते हुए गिरोह के एक सदस्य को आकाश को गिरफ्तार किया. आकाश से पूछताछ में उसने पूरी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही आजादनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल की एक टीम बनाई गई. टीम ने एकजुट होकर काम किया और चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया साथ ही गिरोह के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि इसका मास्टरमाइंड आकाश और संदीप है. इन्ही के द्वारा मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर बाइक चोरी की जाती थी इसके बाद चोरी की बाइक को औने पौने दाम में बेच दिया जाता था. इनके द्वारा 24 घंटे में ही चार बाइक चोरी की गई थी. पुलिस ने 24 घंटे में ही मामले का खुलासा कर लिया.
छापेमारी दल में ये लोग शामिल थे
आजादनगर थाना प्रभारी नरेश सिन्हा, मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल, आजादनगर एसआई नफीस अहमद, एएसआई नीतीश कुमार, उलीडीह ओपी एसआई प्रदीप कुमार, एसआई अंकित कुमार, एएसआई पंकज कुमार, एएसआई रामदेव ठाकुर, एएसआई कोलेश कुमार, मानगो थाना एसआई अमित कुमार खन्ना, एएसआई भरत रमानी, एएसआई मो एहसान अंसारी और सीतारामडेरा थाना के एसआई ओमप्रकाश राय.





