
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में एक महिला ने अपने व्यापारी पति के खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण के साथ ही अनैतिक दुराचार मनाने को लेकर एफआइआर दर्जन कराया है. रामगढ़ जिले के चुटूपाल स्थित प्रसिद्ध नानक ढाबा के संचालक राजेंद्र सिंह के खिलाफ यह एफआइआर उनकी ही पत्नी द्वारा दर्ज की गयी है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका पति मोबाइल में अश्लील वीडियो (पोर्न वीडियो) दिखाकर उसके साथ अनैतिक दुरुचार करता है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच भी करायी है. यह झारखंड का अपने तरह का चर्चित मामला सामने आया है. उक्त महिला ने थाना में एफआइआर दर्ज करने के पहले रामगढ़ जिले के एसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की और अपनी आपबीती बतायी. एसपी के निर्देश के बाद पति राजेंद्र सिंह के खिलाफ रामगढ़ जिला महिला थाना में एफआइआर दर्ज कराया गया है. पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कनरे का प्रयास कर रही है. उक्त महिला ने बताया है कि उसकी शादी के छह माह बाद ही घर में पति राजेंद्र सिंह द्वारा उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता था. पति अपने होटल नानक ढ़ाबा और घर में आने के बाद मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखता है. इसके बाद उसी तरह से उसके साथ जबरन अनैतिक दुराचार करता है. जब वह ऐसा नहीं करती है तो उसके और उसके दो बच्चों के साथ मारपीट भी करता है. महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी दो बहनों के साथ भी मोबाइल पर इसी तरह की अश्लील बातें भी करता है.





