जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है हालांकि इस बार शहर से साटे एमजीएम थाना अंतर्गत कीतानाला डैम में घटना को अंजाम दिया गया. मौके पर चार अपराधियों ने फायरिंग की. इस घटना में स्थानीय निवासी रोहित सिंह को गोली लगी है वहीं एक अन्य युवक कालू कर्मकार को उन्होने मारपीट कर घायल कर दिया. इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. गोली रोहित के हथेली पर लगते हुए आर पार हो गई. फिलहाल उसकी स्थिति बेहतर है. घटना के संबंध में रोहित ने बताया कि डैम में बाइक सवार चोर लोग पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान एक ग्रामिण से उनका विवाद हो गया. बाइक सवार युवक उस ग्रामिण को अगवा कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. इस बीच उन्होने हवाई फायरिंग भी की. फायरिंग की अवाज सुनकर आस-पास के ग्रामिण भी एक जुट होने लगे. ग्रामिणों तो देख सभी फरार होने लगे. भागने के क्रम में उन्होने रोहित सिंह पर दो फायरिंग की जिसमें से एक गोली रोहित के हथेली को भेदते हुए निकल गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







