
जमशेदपुर : साकची पुलिस ने बस स्टैंड के पास चोरी की स्कूटी के साथ भुईयांडीह छायानगर निवासी महावीर लोहार को पकड़ा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में साकची थाना में पदस्थापित एएसआई मुकेश कुमार शर्मा के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास से पुलिस ने महावीर को स्कूटी के साथ पकड़ा. जब पुलिस ने उससे स्कूटी से संबंधित कागजात की मांग की तो वह कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया. फिलहाल पुलिस स्कूटी के असली मालिक का पता लगा रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
पुलिस के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गए जेल
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी के पास आरक्षी दुर्गा मछुआ के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल नामता उर्फ भोलू और उमा चंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनो ने बाराद्वारी के पास दुर्गा मछुआ से मारपीट की थी और उसके पास से रुपए की छिनतई कर ली थी. घटना के बाद दुर्गा को इलाज के लिया एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट से कंप्यूटर और अन्य उपकरण की चोरी, मामला दर्ज
गोविंदपुर स्थित जोजोबेडा सीमेंट प्लांट से कंप्यूटर और अन्य उपकरण की चोरी कर ली गई. इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को तब हुई जब 31 अगस्त को कंपनी के कर्मचारी पहुंचे. उन्होंने पाया की कंपनी से सामानों की चोरी कर ली गई है. इस संबंध में कंपनी के सिक्योरिटी अफसर मनोज कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. शिकायत के अनुसार 23 अगस्त से कंपनी बंद थी, 31 अगस्त को जब कंपनी खोली गई तो चोरी का पता चला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






