
बर्मामाइंस में मारपीट करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
बर्मामाइंस पुलिस ने मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी निवासी साजिद को गिरफ्तार किया है. साजिद पर मारपीट करने का आरोप है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजू ने बताया कि लगभग एक माह पहले साजिद द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम।दिया गया था. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
सीतारामडेरा में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने और मोबाइल छीनने के मामले में दो लोगों को जेल
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर कस्तूरबा आश्रम निवासी मनीषा साहू के घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की नियत से गला दबाने और मोबाइल छीनने के आरोप में पुलिस ने हेमंत साहू और महावीर सोना को गिरफ्तार किया है. घटना शनिवार की है. इस मामले में महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.






