
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड में आलू व्यवसाई गुफरान से दिन दहाड़े तीन हथियारबंद अपराधियों ने लाखों की लूट कर ली थी. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि तीनों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बगल की गली से भाग निकले. भागने के क्रम में उनके बीच जो भी आया वे सभी को हथियार का भय दिखाकर भाग गए. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
अपराधी गली के अंदर-अंदर भागते रहे. इस बीच उनके हाथ से एक बार रुपयों से भरा बैग भी गिरा पर उन्होने हथियार लहराते हुए बैग उठाया और अकाली घाट से नदी किनारे होते हुए भाग निकले. इधर पुलिस भी रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है. बता दे कि गुफरान के दुकान में एक युवक आलू लेने आया था. इसी बीच दो और युवक दुकान में आए और तीनो ने पिस्टल निकालकर उन्हे धमकाने लगे. अपराधियों ने कहा कि अगर वो चिल्लाएंगे तो गोली मार देंगे. अपराधी गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपए लूटकर भागते हुए गली के अंदर चले गए.





