
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रानीडीह क्षेत्र स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने तोड़फोड़ की है. एटीएम से पैसे भी निकालने की सूचना है. वैसे पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बैंक के पदाधिकारियों से संपर्क साधा है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एटीएम से पैसे निकाले गए हैं या नहीं और अगर निकाले गए हैं तो कितने निकाले गए. इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

बताया जाता है कि बागबेड़ा के रानीडीह क्षेत्र के लोग जब मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले तो देखा कि एटीएम टूटा हुआ है. एक ही कमरे में दो एटीएम लगा हुआ था और दोनों ही तोड़ा गया है. इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बागबेड़ा थाना के पुलिस वहां मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है. पुलिस ने एटीएम को तत्काल सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. बताया जाता है कि रात के वक्त एटीएम में कोई नाइट गार्ड नहीं था जिसका लाभ अपराधियों ने उठाया और पैसे निकालने की कोशिश की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वैसे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि सीसीटीवी में जरूर अपराधी दिखे होंगे क्योंकि सारे एटीएम में सीसीटीवी लगा होता है और एटीएम में भी कैमरा होता है जिस कारण अपराधी तक पुलिस को पहुंचने में आसानी हो सकती है.





