
रांची : झारखंड राज्य में हत्या के मामलों में हर साल वृद्धि दर्ज की गई है. झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर 2020 तक हत्या के 1426 मामले हुए थे जबकि इस साल सितंबर 2021 तक 1451 हत्या के मामले सामने आ चुके है. हालांकि जमशेदपुर में पिछले साल के मुकाबले इस साल हत्या के मामलों में कमी आई है. साल 2020 में पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 110 हत्या के मामले दर्ज किए गए जिसमें 11 दहेज हत्या और 99 समान्य हत्या के मामले थे वहीं अगस्त माह तक 61 हत्या के मामले दर्ज किए गए जिसमें 10 दहेज हत्या शामिल है. बार की जाए पूरे झारखंड कि तो झारखंड में सितंबर 2020 तक डकैती के 88 कांडों की तुलना में इस सितंबर माह तक 89 केस दर्ज किए गए हैं. लूट के 508 कांडों की तुलना में इस साल 538 केस दर्ज किए गए हैं. चोरी के 7138 कांडों की तुलना में इस साल 7156 केस दर्ज किए गए हैं. फिरौती के लिए अपहरण के 15 कांडों के बजाय इस साल 31 कांड दर्ज हुए हैं. हालांकि इस दौरान रेप के मामलों में कमी आई है. इस राज्य पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2020 तक राज्य में 1361 केस दर्ज किए गए थे. इस साल केस की संख्या घट कर 1230 रही. बात कि जाए पूर्वी सिंहभूम की तो साल 2020 में डकैती के 27 मामले दर्ज किए गए, जो इस साल बढ़कर अगस्त तक 86 हो गए है. साल 2020 में चोरी के कुल 925 मामले दर्ज हुए जो इस साल अगस्त तक घटकर 643 हो गए है. इसके अलावा अगस्त 2021 तक अपहरण के 103 मामले बलात्कार के 62 मामले और आर्म्स एक्ट के 27 मामले दर्ज किए गए.






