
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. एमजीएम पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे एक कार को फिल्मी अंदाज में पीछा किया. हालांकि, पुलिस को देख अपराधियों ने कार को एक बस्ती में घुसा दिया जिसके बाद कार को बस्ती में छोड़कर भाग गए. इधर पीछे से पुलिस भी पहुंची मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से एक किलो का कुल 70 पैकेट गांजा बरामद किया गया. पुलिस कार संख्या डब्ल्यूबी 02 जेड 2066 और गांजा को जब्त कर थाना ले गई. (नीचे पूरी खबर देखें)

पुलिस कार मालिक का पता लगा रही है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की कार में गांजा की सप्लाई हो रही है. कार ओड़िशा की ओर से आने वाली थी. हाइवे पर पहुंचते ही पुलिस कार का पीछा करने लगी. इसी बीच कार चालक को पुलिस द्वारा पीछा करने की भनक लग गई. इधर पुलिस ने डिमना की ओर से भी एक जीप भेजी. इसी बीच कार चालक ने कार को बस्ती की ओर घुमा दिया और कार को छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.








