
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने चोरी के 27500 रुपये बरामद किये है. जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड निवासी अजहर इकबाल के सीमेंट दुकान में 30 अक्टूबर की रात चोरी हुई थी. इस चोरी की घटना को लेकर पुलिस की ओर से एफआइआर दर्ज कराया गया था. इस एफआइआर में पुलिस ने जुगसलाई महतो पाड़ा रोड निवासी मोहम्मद आसीफ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी के पैसे भी बरामद कर लिये है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.







