जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज के नये भवन के पास शनिवार को अचानक से लड़कियों की हरकतों ने राह से गुजरने वाले लोगों की नजरें ही टिक गयी. लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. दरअसर, ग्रेजुएट कॉलेज में मानगो की रहने वाले लड़की प्रियंका पढ़ाई करने आती है. बताया जाता है कि प्रियंका किसी को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रही थी. इसी बीच सीनियर लड़की अंकिता ने प्रियंका को फोन करके बताया कि वह जिसको फॉलो कर रही है, उसको अनफॉलो करें. इस पर प्रियंका ने कहा कि तुम कैसे हमको रोक सकती है. इसके बाद प्रियंका को अंकिता, स्वीटी, पूजा और स्वाति ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी. प्रियंका ने बताया कि अंकिता उसको फोन पर धमका रही थी और एक व्यक्ति को फॉलो करने से रोक रही थी तो उसका प्रतिवाद करने के बाद उन लोगों ने उसको घेरकर पीटा. इधर अंकिता ने बताया कि प्रियंका ने उसको फोन पर गाली-गलौज कर दी थी, जिस कारण वह कारण जानने के लिए प्रियंका को रोकी तो प्रियंका ने ही पहले उन लोगों पर हमला कर दिया, जिसके बाद हम लोगों ने प्रतिवाद में अपना बचाव किया. इसमें किसी तरह का दोष ना तो मेरा है और ना ही स्वीटी, पूजा या स्वाति का है.







