
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका के पास कोवाली थानाक्षेत्र में जुआड़ियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. जुआड़ी गैंग ने जुआ अड्डे पर छापेमारी करने के लिए पहुंची पुलिस टीम ओर ही हमला बोल दिया जिसमें थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए. थाना प्रभारी ने शार्प भारत डॉट कॉम को बताया कि कोवाली पंचायत में बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा चलने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर वे पुलिस पार्टी के साथ जुआ खेलने वाले स्थान पर धावा बोल दिया. वहां बड़े पैमाने पर जुआ अड्डा चल रहा था और काफी लोग वहां जुटे थे. इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को जुआ अड्डा पर जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि यहां आने की हिम्मत कैसे हो गई. इसके बाद लोगो ने पुलिस टीम लर लाठी डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया. पुलिस किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. इस घटना में एक जमादार का सिर फट गया जबकि कई पुलिस पदाधिकारी और अन्य लोग भी घायल हो गए. थाना प्रभारी भी चोटिल हो गए. सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल लाया जा रहा है जहां उनका इलाज होगा. पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है और एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है.














