
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसांवा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत गम्हरिया स्टेशन के पास पटरी पर बैठकर ब्रश कर रहा 14 वर्षीय दिव्यांशू ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. दिव्यांशू गम्हरिया के बीको मोड़ के पास रहता है. वह आदर्श विकास विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है. पिता मंगल सिंह टोपनो ने बताया कि वे मजदूरी कर घर चलाते है. आज सुबह उन्होने बेटे को पानी लाने को कहा पर बेटा बिना कुछ बताए घर से निकल गया. थोड़ी देर बाद किसी ने फोन कर जानकारी दी कि दिव्यांशू ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया है. घटना स्थल के पास पहुंचा को पाया कि बेटा घायल अवस्था में पड़ा हुआ है. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.




