
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर दुगनी में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. जिसमें बाईक सवार खरसावां के शिमला गांव निवासी 40 वर्षीय धनंजय कैर्वत गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद आनन- फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार धनंजय कांड्रा से वापस अपने घर शिमला गांव लौट रहा था. इसी बीच सरायकेला की ओर से टाटा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवार को कुचल दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी हासिल की. जिसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को रोड एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.







