
जमशेदपुर : महान महर्षी संत श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज 6 दिसंबर को शहर आएंगे. जमशेदपुर के बारीडीह स्थित हरि मैदान में जियर स्वामी महाराज द्वारा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा. जिसमें श्रीमदभागवत कथा दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे महाराज की ओर से किया जाएगा. 2.30 बजे से 5 बजे तक श्री जियर स्वामी जी महाराज के शिष्य श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य श्री बैकुंठनाथ स्वामी जी के द्वारा तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस के आधार पर श्रीराम कथा सुनाएंगे. इस साल राम विवाह 8 दिसंबर को हो रही है जो कि पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री जियर स्वामी की सानिध्य में संपन्न की जाएगी. इसकी जानकारी ज्ञान यज्ञ समीति के संयोजक नकुल तिवारी, कांग्रेसी नेता आनंद बिहारी दुबे और अन्य ने दी.







