जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र जेम्को के बोरा फैक्ट्री के पास अज्ञात ट्रक ने एक स्कूटर सवार लड़के को कुचल दिया. इससे उक्त लड़का और उसका एक दोस्त घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. दूसरी ओर इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोग गुस्से में आ गए. लोगों का आरोप है कि वहां अक्सर गलत तरीके से ट्रक चलाने और पार्किंग होने के कारण दुर्घटनाएं घटती है और इस तरह स्थानीय लोग गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं. इन लोगों ने ट्रकों के परिचालन को रोक दिया. रोड जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची सिक्योरिटी के जवानों के साथ भी भीड़ ने हाथापाई की और उनकी पिटाई कर दी. सूचना पाकर गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस में आश्वासन दिया कि वहां सही तरीके से व्यवस्था किया जाएगा जिसके बाद मामला को शांत हो पाया. किसी तरह गाड़ियों का परिचालन सामान्य हो पाया. फिलहाल घायल की स्थिति पर लोगों की नजर टिकी हुई है. स्कूटर सवार स्थानीय लोगों को घायल करने वाले ट्रक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल कर उक्त ट्रक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. (नीचे देखिए पूरी घटना की तस्वीरे)








