
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में दो लूट की घटना के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहला मामला कदमा बाजार का है जहां दो युवकों ने सुमो महानंद की बाइक लूट ली. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन लाल और सोनू यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में लूटा हुआ बाइक भी बरामद कर लिया है. वहीं दूसरी घटना शास्त्रीनगर के व्यक्ति के साथ घटी. करण के साथ राह चलते दो बदमाशों ने धमकाकर उनसे मोबाइल और रुपयों की लूट कर ली. इस मामले में भी दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी देते हुए कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि 24 दिसंबर की रात को सुमो महानंद की बाइक टकरा गई थी जिससे वे घायल हो गए थे. थोड़ी देर बाद वहां दो युवक आए और उनका इलाज कराने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ले गए और बाइक लूट ली वहीं दूसरी घटना 25 दिसंबर की रात की है. दो बदमाशों ने रास्ते में रोककर करण के साथ लूट पाट की. सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी चल रही है.







