जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास कंचन नामक युवती पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कंचन किसी से सड़क के किनारे बात कर रही है और इसी बीच एक युवक पीछे से आकर कंचन के गले पर धारदार हथियार से हमला करता है. गले में हमला करने के बाद कंचन खुद को बचाने का प्रयास करती है, इतने में ही युवक चेहरे पर भी हमला करता है. भागने के क्रम में युवक कंचन के पेट पर भी हमला करता है. कंचन किसी तरह वहां से जान बचाकर भागती है. बता दे कि कंचन गौशाला रोड में किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है. पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है. सोमवार की दोपहर उसपर धारदार हथियार से हमला हुआ. घटना के बाद घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है.







