
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कोचाकुली में एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 17 वर्षीय राहुल पूर्ति के रूप में की गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल कोचाकुली में ही रहता है. उसका शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका पाकर स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया. राहुल ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर शव को लटका दिया गया है इसकी जांच पुलिस कर रही है.












