
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में 29–30 जनवरी की रात घूम घूम कर आगलगी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देने के मामले में पीड़ित सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी अरुणा देवी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बदमाशों ने अरुणा देवी के कपड़ो की दुकान को भी निशाना बनाया. इधर पुलिस आरोपियों को पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अपराधियों ने ऐरोड्राम बाजार के एक साथ छह दुकानों को जला दिया था. वहां अपराधियों ने अरुणा देवी के चप्पल दुकान, कमल कुमार प्रजापति का मटकी और मिट्टी के बर्तन की दुकान, ललन रजक की रेडीमेड दुकान, राकेश साहू का रेडिमेड दुकान, महतो रेडिमेड दुकान को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया. इसके बाद धू-धूकर जब दुकानों में आग लग गयी तो लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की थी लेकिन आग ने सबकुछ स्वाहा कर दिया. दमकलों ने आग पर काबू पाने कोशिश की, लेकिन चूंकि, सारे लकड़ी की दुकानें थी, इस कारण सबकुछ जलकर राख हो गया. इसी तरह सोनारी कागलनगर के मेन रोड पर स्थित सरदार अखाड़ा के सामने एक पंक्चर की दुकान में भी अपराधियों ने आग लगा दी. चूंकि, घर पीछे था, इस कारण उक्त पंक्चर बनाने की महंगी समान ही जल सकी, लेकिन दुकान को लोगों ने बचा लिया. (नीचे देखे पूरी खबर)

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दुकानदारों से मिले
सोनारी पुराना थाना रोड में शनिवार की रात में दुकानों में आग लगने की घटना घटी थी. आग लगने से चार कपड़ा दुकान, एक चप्पल दुकान, एक मिट्टी का बर्तन दुकान और एक गैरेज जल गयी. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली. वहां डीएसपी कमल किशोर भी तलब किये गये थे. संबंधित अधिकारियों को दुकानदारों के लिए मुआवजा और पुनर्वास से संबंधित कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावा इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे हर संभव मदद उनको करेंगे. इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के थाना अध्यक्ष बंटी शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा के लोग डीसी-एसएसपी से मिले
रविवार को सोनारी थाना क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व द्वारा 8 दुकानों को जला दिया गया था. इससे सारे दुकानदारों को सहायता राशि देने एवं दोमुहानी के पास जो पुल बना है, उस पार से वाहन जो सोनारी, कदमा, आदित्यपुर इत्यादि क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उन्हें हो रही परेशानी को लेकर एक छोटा गोलचक्कर के निर्माण की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें मुख्य रुप से पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, जिला के पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मानिक सिंह, किशोर ओझा, युवा मोर्चा आईटी सेल प्रभारी शशांक शेखर, ओबीसी मोर्चा मंडल के अध्यक्ष सुबोध कर्माकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती लोधी, किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार सिंह, माया साहू, महामंत्री रविंद्र सिसोदिया, सोम, चंदन मुखी आदि शामिल थे.







