
बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के डुमरी ब्लॉक निवासी दो साल के बच्चे विराज भगत ने 15 देशों के झंडे की पहचान पर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है. डुमरी बजार के रहने वाले इस बच्चे के इतने बड़े कारनामे से परिजनों के अलावा पूरे गांव के लोग गर्व महसूस कर रहे है. विराज झंडो को पहचानने के अलावा दुनिया के कई देशों के करेंसी को भी पहचानता है. जब उससे जनरल नॉलेज के कई प्रश्नों को पूछा गया तो विराज ने उसका जवाब भी सही-सही दिया,कई मुश्किल से मुश्किल गाड़ियों को भी विराज ने पहचाना साथ ही उसने ऐसे पशुओं को भी पहचाना जो बड़े भी पहचानने में थोड़े वक्त लगाते हैं. लेकिन विराज भगत ने बिना वक्त लगाए ही पशुओं को पहचान लिया. जिसके कारण बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है.







