
रांची : रांची के मोरहाबादी स्थित गुटथा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने कुख्यात अपराधी कालू लामा की हत्या कर दी थी. इस मामले में अनुसंधान करते हुए रांची पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में बिहार के गया निवासी ज्ञान रंजन उर्फ ज्ञान प्रकाश, सोनु कुरैशी, रविश भारद्वाज उर्फ रविनंद भारद्वाज, बरियातू थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू खान उर्फ तनवीर आलम और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी संदीर कुमार शामिल है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, दो देसी पिस्टल, 315 की चार जिंदा गोली, 7.65 की चार जिंदा गोली और एक बाइक बरामद की है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद रांची एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें चार अलग-अलग टीम बनाई गई थी. बता दे कि 27 जनवरी को रांची के मोहराबादी में शिबू सोरेन के आवास के पास कालू लामा को गोली मारने वाले अपराधी राजू तांती को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. राजू की निशानदेही में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. अपराधी कालू लामा रांची का अक कुख्यात अपराधी था. कालू लामा और लवकुश शर्मा गैंग के बीच काफी दिनों से तनाव चल रहा था. लवकुश का भाई सोनू शर्मा और कालू लामा के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही थी. इसी का परिणाम निकला कि सोनू शर्मा अपने पांच साथियों के साथ मिलकर कालू लामा की हत्या कर दी. इस घटना में कालू लामा का भाई राजू लामा और शिवम विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है. दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है.




