
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत महानंद बस्ती निवासी विनोद कुमार सिंह की 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार देर शाम की है. प्रियंका एबीएम कॉलेज की छात्रा थी. पिता वीरेंद्र कुली का काम करते है और भाई भी कुली का काम करता है. घटना के वक्त दोनो काम पर गए थे. वहीं प्रियंका की मां अपने मायके गई थी. जब वो वापस आई तो पाया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोसियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया तो पाया कि प्रियंका फंदे से लटकी हुई है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है.





