
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सूरज कुमार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता को लेकर समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2022 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू की गई है. हर एक मत के महत्व को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से समझाने के उद्देश्य से इसका थीम -मेरा मत मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति निर्धारित किया गया है. स्वीप के तहत राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता लोगों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय सहभागिता से लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है. यह प्रतियोगिता सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए है तथा सभी की सहभागिता से लोकतंत्र में एक मत के महत्व को प्रदर्शित करने वाले विचारों एवं सामग्रियों को प्रदर्शित करने का माध्यम है. इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है, आएये इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पुरस्कार जीतकर जिला को गौरव प्रदान करें. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी-
*प्रतियोगिता का थीम- एक वोट की शक्ति
*प्रतियोगिता पांच कोटियों में विभाजित है :- क्विज प्रतियोगिता, स्लोग्न प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता
*प्रतियोगिता में तीन स्तर हैं
*भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त सभी प्रतियोगिता में नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जिसकी विस्तृत विवरणी
*प्रतियोगिता के विजेताओं का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चयनित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा
*भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप के वेवसाईट ecisveep.nic.in/contest पर प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत विवरण देखा जा सकता है
*प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को अपने नाम तथा प्रतियोगिता की कोटि के साथ अपनी प्रविष्टि को votercontest@eci.gov.in पर ईमेल करना होगा
*क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के वेवसाईट पर निबंधन कराना होगा
*सभी प्रविष्टियां दिनांक 15 मार्च तक प्रतिभागी की विवरणी सहित ईमेल आईडी votercontest@eci.gov.in पर भेजा जा सकती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पांच कोटियों में विभाजित प्रतियोगिता में विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार-
*क्विज प्रतियोगिता को तीन स्तर पर आयोजित किया जाएगा. जिसमें विजेताओं को आकर्षक ईसीआई मर्चेंडाइज और बैज मिलते है. प्रतियोगिता के तीनों स्तरों के पूरा होने पर सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा.
- स्लोगन प्रतियोगिता में ” मेरा मत मेरा भविष्य है- एक वोट की शक्ति” विषय पर अपने शब्दों में आकर्षक नारे बना सकते है. वहीं इसमें प्रथम पुरस्कार को 20 हजार, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार, तीसरा पुरस्कार 7 हजार 500 रुपये दिया जाएगा. वहीं स्पेशल मेंटर के तहत पचास प्रतिभागियों को 2 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा.
*गीत प्रतियोगिता का उद्देश्य शास्त्रीय, रैप आदि को गाना शामिल किया गया है. इसमें प्रतिभागी अपने से गाना को बना सकते है और उसका ओरिजिनल कंपोजिशन बना सकते है. इस दौरान गाना का समय तीन मिनट रखा गया है. वहीं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा.
*वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता- वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता में भारतीय चुनावों को ध्यान में रखते हुए वीडियो प्रस्तुत करना होगा. वहीं अन्य विषयों पर जैसे की वोट की शक्ति, विकलांग व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए मतदान के महत्व का चित्रण, युवाओं में पहली बार मतदान का महत्व व उन्होंने क्या प्रेरणा मिली पर एक वीडियो बनाना होगा जिसकी अवधि केवल एक मिनट की होगी. वहीं संस्थागत वर्ग को प्रथम पुरस्कार में 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख और तृतीय पुरस्कार 75 हजार रखा गया है. इसी के साथ विशेष उल्लेख में 30 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं पेशेवरों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार 30 हजार रुपये, तीसरा पुरस्कार 20 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं विशेष उल्लेख 10 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं शौकिया को प्रथम पुरस्कार में 30 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार में 20 हजार रुपये और तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं विशेष उल्लेख 5 हजार रुपये होगा. - पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता में डिजिटल पोस्टर, स्केच या हैंडमेड पोस्टर को शामिल किया जा सकता है. वहीं संस्थागत वर्ग में प्रथम पुरस्कार विजेता को 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार को 30 हजार और तीसरे विजेता को 20 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं विशेष उल्लेख वालों को 10 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं पेशेवर वर्ग में प्रथम विजेता को 20 हजार, द्वितीय विजेता को 20 हजार, तीसरा विजेता को 10 हजार रुपये दिया जाएगा. वहीं विशेष उल्लेख वालों को 5 हजार दिया जाएगा. वहीं नॉन प्रोफेशनल वालों को 20 हजार, द्वितीय को 10 हजार और तीतरी को 7 हजार 500 रुपये दिया जाएगा. वहीं विशेष उल्लेखों को 3 हजार रुपये दिया जाएगा.







