
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत साउथ गेट के पास सड़क दुर्घटना में बारीगोड़ा निवासी 39 वर्षीय विकास कुमार सिंह की मौत हो गई. घटना देर रात 2 बजे की बताई जा रही है. विकास टाटा मोटर्स कर्मी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार विकास अपने एक साथी के घर दावत से वापस लौट रहे थे. लौटने के क्रम में ही वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. पुलिस को स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. विकास खुद बाइक से गिरे या फिर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे अपनी चपेट में लिया पुलिस इसकी जांच कर रही है.





