
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची से कदमा जा रही ऑटो (टेम्पो) उलट जाने से उस पर सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में से दो को ज्यादा चोटें लगी है. बताया जाता है कि ऑटो संख्या जेएच05सीएन-3009 साकची से यात्रियों को बैठाकर कदमा की ओर जा रहा था. यात्रियों के मुताबिक, संभवत: चालक नशे में था. वह आड़ा तिरछा कर टेम्पो चला रहा था. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
अंतत: साकची के बाग-ए-जमशेद स्कूल के पास वह अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से टकराकर उलट गयी. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. चालू सड़क पर हुए इस हादसे के बाद जाम लग गया. कई लोग घायल हो गये. टेम्पो में आगे चालक समेत 4 लोग बैठे थे जबकि पीछे 4 लोग और फिर पीछे 4 लोग थे. सारे लोगों को चोटें आयी. दो लोगों को गंभीर चोटें आयी है. उनको तत्काल वहां से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मुख्य सड़क पर कोहराम मच गया था. लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त किया है. लोगों ने इस घटना को सीख लेते हुए ऐसे हादसे को रोकने की मांग की है. ऑटो चालक नशा में था जबकि वह खुद ड्रेस नहीं पहने था. (नीचे देखे तस्वीर)









