
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत मंगल कॉलोनी में स्क्रैप कारोबारी मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी कदमा रामनगर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है. इस घटना को आकाश और अभियांशू ने अजाम दिया था. प्रकाश ही वह आरोपी है जिसने आकाश को हथियार उपलब्ध करवाया था. घटना 5 अप्रैल 2021 की है. इस घटना के बाद ही पुलिस ने परसुडीह के गदड़ा में छापेमारी कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की थी. प्रकाश कदमा थाना से भी पूर्व में जेल जा चुका है. बता दे कि रंगदारी को लेकर आकाश ने स्क्रैप कारोबारी मोती चंद्र गुप्ता पर फायरिंग की थी. यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी.






