
जमशेदपुर : जमशेदपुर के श्रम विभाग ने शहर के 25 संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है. श्रम अधीक्षक ने संस्थानों को नोटिस जारी करते हुए 1 अक्टूबर 2021 से प्रभावी परवर्तनशील महंगाई भत्ता जोड़कर देय न्यूनतम मजदूरी भुगतान करने का आदेश दिया है. विभाग की ओर से बर्मामाइंस गोडाउन एरिया के एनके फर्नीचर, किशोरी भगवान दाशकृपा, एसबी इंटरप्राइजेज, टाटा टिस्कॉन, अशोक फर्नीचर के अलावा बिष्टुपुर के गणगोर स्वीट्स, छप्पन भोग, न्यू महाशक्ती होटल , डीसी लॉंज सलून, न्यू गोरांगो , वृंदावन स्वीट्स, कालिका होटल , राज मेडिकल , सुंदर मेडिकल, अपोलो फार्मेसी, न्यू इंडिया ऑटोमोबाइल, ब्लू सैपहेयर फैमली रेस्टूरेंट, सागर स्वीट्स, गिरिश चनाचूर, फकिरा चनाचूर, अवतार शूटिंग सर्टींग लेडिस सूट, जगतार, दुल्हन, वस्त्रवाटिका और स्टील सिटी टेंट हाउस को नोटिस जारी किया है. सभी को यह आदेश दिया गया है कि 19 फरवरी तक सभी कामगारों के बैंक खाता में रुपये भेजे और इसका लेखा जोखा विभाग को जांच हेतू भेजे ताकि विभाग यह सुनिश्चित कर पाए की सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया गया है. इस मामले को भारतीय मजदूर संघ के नेता कृष्णा सिंह ने उठाया था. इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए श्रम विभाग ने इसको जारी करते हुए नोटिस जारी क रदिया.





