
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों चोर मंदिरों को अपनी निशाना बना रहे है. ताजा मामला मानगो का है जहां चोरों ने उलीडीह थाना क्षेत्र के राजीव पथ स्थित श्री साई द्वारकामाई मंदिर को अपनी निशाना बनाया. चोरों ने मंदिर के बाहर लगे दानपेटी को तोड़ने का प्रयास किया. इसकी सूचना होनें पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संतोष भगत को सूचित किया. सूचना पाकर संतोष भगत भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. इधर लोगों ने उलीडीह पुलिस को भी सूचित किया. घटना स्थल से ताला तोड़ने के लिए कैची, कटर, छेनी और हथौड़ी पड़ा मिला. इस संबंध मे मंदिर के संस्थापक राजेंद्र शर्मा ने लिखित शिकायत की है. उन्होने बताया कि मंदिर के बाहर दानपेटी लगी है. आज सुबह जब उन्होने देखा तो पाया कि दानपेटी को तोड़ने का प्रयास किया गया है. हालांकि चोर दान पेटी को चोरी करने में नाकामयाब हो गए पर भागने के क्रम में चोरी करने के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान छोड़ भागे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







