
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू लेआउट स्थित शनि शिव मंदिर में चोरी करने के मामले में पुलिस ने ओल्ड सीतारामडेरा तुरी समाज के पास रहने वाले रजत प्रसाद उर्फ सुकडु को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रजत के पास से चोरी के 274 रुपए भी बरामद किए हैं. पुलिस के समक्ष रजत ने अपना जुर्म कबूल किया है. इस मामले में प्रदीप सोलंकी ने सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. ज्ञात हो कि 19 फरवरी को शनि शिव मंदिर की दानपेटी को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. दान पेटी से लगभग 2000 रुपयों की चोरी कर ली गई थी. जांच के क्रम में पुलिस ने रजत को गिरफ्तार किया. सोमवार को पुलिस ने रजत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.







