
जमशेदपुर : जमशेदपुर की जुगसलाई पुलिस ने थाना क्षेत्र के पार्वती घाट के पास कोढ़ीया बस्ती में छापेमारी कर 130 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी अब्दुल कलाम के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने अब्दुल के घर पर भी दबिश दी पर वह तब तक फरार हो चुका था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध तरीके से देसी शराब की बिक्री की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी एक बंद घर में की गई जहां ट्यूब में भरकर देसी शराब को रखा गया था. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि संबंधित घर को अब्दुल कलाम ने भाड़े पर ले रखा है. फिलहाल पुलिस अब्दुल कलाम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.




