
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एसएनपी एरिया के पास कदमा निवासी शीतल कुमारी का पर्स छीनकर बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए. शीतल ने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार भी लगाई पर बदमाश तेजी से साकची चौक की ओर फरार हो गए. इधर सूचना पाकर साकची पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. शीतल भी साकची थाना पहुंची और थाने में लिखित शिकायत की. शीतल ने बताया कि उसकी शादी पटना में हुई है. कदमा में वह अपने मायके आई हुई थी. अपनी बहनों के सात वह शॉपिंग करने आई हुई थी. वह शॉपिंग कर बाहर निकलकर बिल को पर्स में डाल ही रही थी कि पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और पर्स छीनकर फरार हो गए. शीतल ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपए और एक मोबाइल था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.






