जमशेदपुर : एक बार फिर शहर में चोरी, छिनतई व छेड़खानी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. आये दिन ऐसे केस थाना में दर्ज हो रहे हैं. ताजा मामले में सीतारामडेरा थाना इलाके के 216 न्यू ले आऊट की रहने वाली युवती 24 अप्रैल की रात घर के बाहर खड़ी थी. तभी भालूबासा धोबी लाइन का मंटू रजक पहुंचा और गलत नीयत से लड़की का हाथ पकड़ लिया. युवती के शोर मचाने पर वह भाग भी गया. युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसके बाद उसके खिलाफ पिता के बयान पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
सिदगोड़ा में नाबालिग का अपहरण, मामला दर्ज
एक अन्य मामले में सिदगोड़ा थाना इलाके के कानू भठ्ठा से एक नाबालिग का बहला फुसला कर अपहरण कर गत 18 अप्रैल को कर लिया गया. नाबालिग के पिता ने इस मामले में 9319769654 व 7890125626 के अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ बेटी का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
महिला से पर्स छिनतई, जांच में जुटी पुलिस
टेल्को मयूर कॉलोनी नियर वर्ल्ड जिम के पास रहने वाले शिव शंकर दास की पत्नी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने पर्स की छिनतई कर ली. घटना 24 अप्रैल शाम 5.45 बजे उस वक्त हुई, जब वह अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर टेल्को जा रही थी. टीआरएफ गेट के पास बाइक सवार बदमाश ओवरटेक करते हुए पर्स ले भाग गए. पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
बर्मामाइंस पुलिस ने डकैती के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बर्मामाइंस पुलिस को उपलब्धि भी मिली है. दिसम्बर माह में डकैती के एक मामले में फरार चल रहे सरायकेला के कपाली डोबो निवासी कमरान अली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. घटना के बाद पुलिस ने इसके दो साथियों को जेल भेजा था.







