
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित फार्म एरिया रोड नंबर 19 के पास स्पीड गाड़ी चलाने के चक्कर में एक व्यक्ति की फिर से जान चली गयी. मृतक कदमा रामजनमनगर निवासी 37 वर्षीय शशिभूषण सिंह शामिल है. उनके साथ गाड़ी पर दो लोग सवार थे, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है. बताया जाता है कि कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया रोड नंबर 19 के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इसके बाद आसपास के लोग उस ओर दौड़े और किसी तरह लोगों को बाहर निकाला. बताया जाता है कि एयर बैग खुला, लेकिन सिर्फ चालक के पास ही एयरबैग था, जिस कारण उसकी जान बच गयी जबकि बगल की सीट पर सवार शशिभूषण की टीएमएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि गाड़ी काफी तेज चल रही थी और रास्त में वह कार अनियंत्रित हो गयी, जिसके बाद वह पेड़ से टकरा गयी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कार पर सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये. मृतक टाटा स्टील का ठेकाकर्मी था जबकि घायलों में विनय सिंह और राकेश शर्मा शामिल है.





