
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह बस्ती स्थित लोहिया पथ निवासी बिनोद प्रसाद के इकलौते पुत्र आदित्य प्रसाद की जान हाई स्पीड बाइकर ने ले ली. आदित्य प्रसाद घर का इकलौता चिराग था. उसकी बड़ी बहन है, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रही है जबकि पिता बिनोद प्रसाद एक निजी कंपनी के कर्मचारी है. उसकी मां हाउस वाइफ है. इकलौता चिराग के हाई स्पीड बाइकिंग ने जान ले ली. इसके बाद से परिवार सदमा में है. मां और पिता दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कितने सपने संजोये थे माता पिता ने की, बेटा बड़ा होगा तो उसके बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन उनके इकलौते चिराग को बाइक सवार युवक ने छीन लिया. उसकी दादी की भी हालत खराब है. घर से निकलते समय जब वह साईकिल निकाल रहा था, तो अपनी मां को बोला हम जल्दी छुट्टी होगा तो जल्दी आ जायेंगे, लेकिन मां को क्या मालूम था कि अभी बाय-बाय करने वाला बेटा फिर कभी नहीं लौटकर आयेगा. परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है. आपको बता दें कि शनिवार की सुबह जमशेदपुर के ओल्ड बारीडीह एआईडब्ल्यूसी स्कूल जा रहा था. वह छठी कक्षा का छात्र था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारीडीह बस्ती से आदित्य प्रसाद अपनी साईकल से सवार होकर स्कूल के लिए निकला. मर्सी अस्पताल के पास मोड़ पर आगे वह जा ही रहा था कि पीछे से आ रही पल्सर गाड़ी ने उसको जोरदार टक्कर मारी. पल्सर गाड़ी कोई स्थानीय युवक ही तेज गति से चला रहा था. पल्सर इतनी हाई स्पीड थी कि पल्सर के साथ युवक एक ओर फेंका गया जबकि साईकल पर सवार छात्र दूसरी तरफ फेका गया, जिसका काफी खून बहने लगा. इस बीच पल्सर गाड़ी लेकर युवक भाग निकला. तब तक भीड़ जुटी और बच्चे को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.







