
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के गरीब कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद चांद को शुक्रवार की रात दो युवकों ने गले में चाकू मार दिया है. युवकों ने पीछे से गले में चाकू मारा और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. बस्ती के लोग मोहम्मद चांद को उठाकर घर ले गए. जहां से परिजनों ने लाकर चांद को साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल युवक मोहम्मद चांद की पत्नी हेना ने बताया कि लगभग 8 साल पहले उसकी मोहम्मद चांद से लव मैरिज हुई थी. लगभग 7 महीने से मोहम्मद चांद उसके साथ नहीं रह रहा है. हेना अपने मायके में रह रही है. हेना ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे बस्ती के लोग मोहम्मद चांद को खून से लथपथ हालत में लेकर आए और बताया उसे चाकू लग गया है. मोहम्मद चांद का कहना है कि वह रेलवे की पटरी की तरफ गया था. वह अकेला था. तभी दो युवक आए और पीछे से उसे गले में चाकू मार कर भाग गए. वह हमलावर युवकों को नहीं पहचान सका.






