जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाटशिला थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक के पास शुक्रवार की दोपहर साइकिल और बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. यहां से गुजर रहे जिला परिषद के प्रत्याशी करण सिंह उर्फ टिंकू सिंह की नजर उन घायलों पर पड़ी. इसके बाद वे सीधे बाइक पर लेकर उनको अस्पताल लेकर भागे. उनको उठाकर वे सीधे उनको लेकर गोपालपुर स्थित सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचाया. इसके बाद उनका प्रारंभिक इलाज शुरू हो गया. उनके सिर पर गंभीर चोटें आयी है. इसके बाद उनको सिटी स्कैन कराने के लिए जमशेदपुर ले जाने की सलाह चिकित्सकों ने दी. सूचना पाकर घाटशिला थाना की पुलिस पहुंची. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली. घटना के संबंध में टिंकू सिंह ने बताया कि पोस्ट ऑफिस चौक पर मधुसुदन पाल साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर आ रहे राजू पात्रों की सीधी टक्कर हो गयी. वे दोनों घायल थे. मेरा कर्तव्य था कि घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराया जाये. हमने चुनाव प्रचार और सारी व्यवस्था छोड़कर उनको पहुंचाकर अपना दायित्व निभाया. उनके इस कृत्य की तारीफ हर कोई कर रहा है.






