• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 16, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tinplate-company-expansion-plan-टिनप्लेट कंपनी का होगा विस्तार, लगभग दोगुना हो जायेगा क्षमता, खुलेगी नयी नौकरियों का रास्ता, 2254 करोड़ रुपये का होगा निवेश, जानिये कहां से आयेगा पैसा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टिनप्लेट कंपनी इंडिया लिमिटेड का विस्तार होने जा रहा है. मुख्य कंपनी टाटा स्टील के सहयोग से कंपनी का विस्तार किया जाना है. करीब 2254 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश के जरिये 3 मिलियन टन तक का विस्तिर किया जाना है. वर्तमान के 3,79,000 टन टिनप्लेट तैयार करने की क्षमता को बढ़ाकर 6,79,000 टन तक किया जाना है. इसके बाद टिनप्लेट कंपनी में नौकरी के रास्ते भी खुल सकते है. टिनप्लेट कंपनी के मूल्य वर्धित उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए टाटा स्टील के सहयोग से टिनप्लेट का विस्तार किया जाना है. मुख्य तौर पर कोल्ड ड्रिंक्स समेत अन्य पेय पदार्थों और पैकेज्ड फूड की बढ़ती डिमांड को देखते हुए विस्तार किया जा रहा है. टिनप्लेट कंपनी का टिनप्लेट के बाजार में 39 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है. बताया जाता है कि लगातार हो रहे शहरीकरण के बाद टिनप्लेट के आयात को रोक दिये जाने के बाद टिनप्लेट की मांग काफी बढ़ चुकी है. स्वास्थ्य को देखते हुए आयात को रोका गया है. टिनप्लेट कंपनी के साथ साथ जेएसडब्ल्यू स्टील भारत की दूसरी कंपनी है, जो टिनप्लेट का उत्पादन करती है. योजना के मुताबिक, टिनप्लेट कंपनी वर्ष 2024-2025 तक कंपनी में नयी लाइन तैयार कर लिया जायेगा. टाटा स्टील ने वर्ष 2030 तक 10 लाख टन टिनप्लेट क्षमता को विकसित करने का लक्ष्य तय किया है. इस दशक के अंत तक 40 मिलियन टन उत्पादन को पहुंचाने की कोशिश हो रही है. टाटा स्टील के कार्यकारी निदेशक सह सीएफओ कौशिक चटर्जी ने इसका खुलासा एक अखबार को दिये इंटरव्यू में कहे थे. कौशिक चटर्जी टिनप्लेट कंपनी के चेयरमैन भी है. टाटा स्टील अपने विस्तार के साथ तार कंपनी, ट्यूब डिवीजन, कोटेड स्टील और लॉजिस्टिक में बढ़ोत्तरी करने की योजना बनायी है.
टिनप्लेट को ऐसे मिलेगी राशि
टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टिनप्लेट में टाटा स्टील का 74.96 फीसदी हिस्सेदारी है. टाटा स्टील इस कंपनी के विस्तार के लिए 1900 करोड़ रुपये का लोन देकर वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव रखा है. 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आकस्मिक निधि भी दी गयी है. टाटा स्टील की ओर से इसकी राशि आसान किश्तों में उपलब्ध करायी गयी है और कम से कम समय में लौटाने के लिए भी व्यवस्था दी गयी है ताकि समयबद्ध तरीके से काम हो सके. शेयरहोल्डर लोन वर्ष 2022 से 2025 के बीच वितरित किया जायेगा और पुर्नभुगतान 2026-2027 और 2037-2038 तक 12 वर्षों में किया जायेगा. टिनप्लेट कंपनी वर्तमान में ऋणमुक्त कंपनी है, जिसके पास अच्छा नगद का भंडार है. कंपनी का कुल टर्नओवर 4249.51 करोड़ रुपये है, जिसका मुनाफा 352.91 करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में कंपनी का मार्केट कैप भी दोगुना हो गया है, जो मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है. टाटा स्टील के मुताबिक, टिनप्लेट कंपनी की लागू सरकारी प्रतिभूतियों और मार्जिन के आधार पर क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर ऋण की कीमत 10.13 प्रतिशत से 10.76 प्रतिशत प्रति वर्ष के बीच प्रस्तावित है. टिनप्लेट कंपनी के क्रेडिट प्रोफाइल में किसी प्रकार की हलचल के मामले में मूल्य निर्धारण बदल सकता है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors union medical support committee : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में 47 आवेदनों पर चर्चा, 34 आवेदनों को मंजूरी

August 6, 2026
nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Next Post
jamshedpur-rural-accident-घाटशिला चौक के पास हादसा, साइकिल और बाइक में भिड़ंत, दो घायल, चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशी टिंकू सिंह घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, देखिये-video

jamshedpur-rural-accident-घाटशिला चौक के पास हादसा, साइकिल और बाइक में भिड़ंत, दो घायल, चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशी टिंकू सिंह घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, देखिये-video

jharkhand-shameful-incident-राजधानी रांची में रेस्टोरेंट के बाहर कार में पांच युवक कर रहे थे एक लड़की के साथ दुष्कर्म, डीएसपी ने मार दी रेड, फिर क्या हुआ, जानें

jharkhand-shameful-incident-राजधानी रांची में रेस्टोरेंट के बाहर कार में पांच युवक कर रहे थे एक लड़की के साथ दुष्कर्म, डीएसपी ने मार दी रेड, फिर क्या हुआ, जानें

jharkhand-IAS-puja-singhal-case-आइएएस पूजा सिंघल के सीए ने खोले कई राज, खनन पदाधिकारी पहुंचाते थे सचिव को पैसे, चार जिलों के खनन पदाधिकारियों को भी इडी ने जारी किया पूछताछ के लिए समन, पूछताछ के दौरान फिर बेहोश हुई आइएएस पूजा सिंघल, जेल का खाना को फेंकी, दिखायी गुस्सा, जानें क्या चल रहा पूजा सिंघल केस की स्थिति

jharkhand-IAS-puja-singhal-case-आइएएस पूजा सिंघल के सीए ने खोले कई राज, खनन पदाधिकारी पहुंचाते थे सचिव को पैसे, चार जिलों के खनन पदाधिकारियों को भी इडी ने जारी किया पूछताछ के लिए समन, पूछताछ के दौरान फिर बेहोश हुई आइएएस पूजा सिंघल, जेल का खाना को फेंकी, दिखायी गुस्सा, जानें क्या चल रहा पूजा सिंघल केस की स्थिति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News