जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी चंदन कुमार के पे-फोन के माध्यम से साइबर ठग ने 1,15,000 रूपए की निकासी कर ली. घटना बुधवार की सुबह 10 बजे की हैं. इस संबंध में चंदन कुमार ने बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं. चंदन का कहना हैं की 13 जुलाई की सुबह 10 बजे उनकी मोबाइल नंबर पर कॉल आया. कॉल करने वाला व्यक्ति ने कहा कि आप की कृषि विभाग में जो रूपए रूका हुआ हैं, वह रूपए मिल जाएगा. कहते हुए उनकी पे-फोन नंबर 7870692265 पर एक रिक्वेस्ट मैसेज आया जैसे ही मैसेज को क्लिक किया. इतने में उनके खाता से 8000 रुपये से 10000 रुपये करते हुए कुल 1,15,000 रुपये की निकासी हो गया.






