
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता और झारखंड राज्य खादी बोर्ड के सदस्य रह चुके कुलवंत सिंह बंटी ने जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव को घेरा है. उन्होंने उनके डीसी ऑफिस में उनके पीछे सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर को लेकर सवाल उठाये है. श्री बंटी ने जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव के एक ट्विट के नीचे ही लिख दिया है कि आप सब अच्छा काम कर रही है, लेकिन राज्यपाल चूंकि राज्य के प्रथम नागरिक होते है, इस कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सिर्फ तस्वीर लगाना गलत है. उन्होंने यह मांग की है कि राज्यपाल की भी तस्वीर को उनके पीछे लगा दिया जाये. उन्होंने कहा है कि राज्यपाल की तस्वीर हर जगह होनी चाहिए. लेकिन अभी सारे सरकारी ऑफिस में सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगायी गयी है, जो गलत है. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से राज्य का मान भी बढ़ेगा.






