बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ईचड़ाशोल गांव निवासी शिक्षक रवि कांत साव के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बीती रात लाखों की चोरी कर ली है। चोरी होने की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षक रवि कांत साव ने बताया कि वह अपनी मां के श्राद्ध कर्म में अपने गांव गुहियापाल गया था। घर पर कोई नहीं था। अज्ञात चोरों ने पीछे से चाहरदीवारी फांद कर घुसे और दरवाजा का ताला काटकर घर में प्रवेश कर गए। (नीचे भी पढ़ें)

अज्ञात चोरों ने घर के सभी कमरों के दरवाजों के हुक को गैस कटर से काटकर घर में घुसे और चोरी की। चोरों ने अलमीरा तोड़कर अलमीरा में रखें रुपए और जेवरातों की चोरी कर ली है। रविकांत साव ने कहा कि वे अपने पूत्र के एडमिशन कराने के लिए 2.50 लाख रुपए अलमीरा में रखें थे और उनकी पत्नी की सारी जेवरात भी चोर ले गए है।कहा कि लगभग 4 लाख की चोरी हुई है।उन्होंने कहा कि आज सुबह जब ईचड़ाशोल स्थित अपने घर लौटे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शिक्षक के घर से नगद 2.50 लाख रुपए और कुछ जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस शिक्षक के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।







