रामगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के चलते पिछले तीन दनों से लगातार नक्सलियों के गिरफ्तारी की खबरें आ रही है जो पुलिस विभाग के लिए एक प्रशंसनीय बात है. सरायकेला और हजारीबाग पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से गिद्दी थाना क्षेत्र के बिंझार में स्थित एक मकान में छापामारी कर नक्सली गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मिली सूचना के आधार पर सरायकेला के डीएसपी चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में पुलिस का एक बड़ा दल रविवार के सुबह 6:30 बजे के लगभग रामगढ़ गिद्दी मार्ग पर स्थित विंझार में स्थित छिन्नमस्तिका के बंद फैक्ट्री के खाली मैदान में बने एक घर में छापामारी की गई. बड़े दल बल के साथ पुलिस ने इस छापामारी को अंजाम दिया. पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घर के अंदर से नक्सली गतिविधियों में शामल रुपेश नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
रूपेश पर सरायकेला जिले के कांडा थाना कांड संख्या 67.21 के तहत मामला दर्ज है. यह मामला नक्सली गतिविधियों से संबंधित है. पिछले दिनों कांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई नक्सली घटनाओं में उसका नाम आया था जिसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश में थी. रूपेश कुमार सिंह के नाम पर वारंट भी किया गया था. इस छापामारी में सरायकेला से आए पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर सनोज कुमार प्रकाश यादव श्वेता कुजुर तथा गिद्दी थाना के एसआई रोलित लिंडा के अलावा बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. वही छापामारी में सरायकेला से आए कार्यपालक दंडाधिकारी, दो सीआई तथा अन्य भी शामिल थे. यह छापामारी प्रातः 6:30 बजे से आरंभ होकर दोपहर बाद 2:30 बजे तक चलता रहा. पुलिस छापामारी खत्म कर जब रुपेश कुमार सिंह को ले जाने लगी तो उनके घर वाले नारेबाजी करने लगे.






