सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो हनुमान नगर स्थिुत एक जमीन को लेकर एक बार फिर से हंगामा हुआ. उक्त जमीन झामुमो की ईंचागढ़ की विधायक सविता महतो ने ली है, जिसको लेकर आदिवासी भूमिज लोगों से उनका विवाद चलर रहा है. उक्त जमीन की घेराबंदी करने के लिए विधायक सविता महतो के लोग पहुंचे. वहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी. पुलिस की मौजूदगी में चांडिल अंचलाधिकारी, कर्मचारी और कपाली ओपी प्रभारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और जमीन की घेराबंदी करना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने इसको रोक दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
आपको बता दें कि ईंचागढ़ की स्थानीय विधायक खुद सविता महतो की है. सविता महतो का लोगों ने यहां विरोध किया, लेकिन बाद में पुलिस बल ने सख्ती दिखाते हुए पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी. इसको लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी वहां दस्तावेजों के साथ आये थे. लिहाजा, पूरे जमीन का एक ही दिन में घेराबंदी कर दी. वैसे भूमिज परिवार ने इस कार्रवाई को गलत करार दिया और कहा कि इस जमीन को गलत तरीके से विधायक घेर रही है. इसको लेकर वे लड़ाई लड़ेंगे. आपको बता दें कि इसको लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है. इससे पहले भी वहां विवाद होता आया है, लेकिन मंगलवार को पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी गयी. विधायक सविता महतो का कहना है कि जमीन उन्होंने दस्तावेजों के साथ खरीदा है. सारे नियमों के तहत ही कार्रवाई की गयी है. इस कारण आरोप गलत है.














