जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के आदर्शनगर निवासी 60 वष7ीय महिला सुनीता देवी के गहने को अपराधियों ने उतरवाकर फरार हो गये. सुनीता देवी आदर्शनगर की रहने वाली है. वह अपने नाती के साथ दुकान में जा रही थी. इसी बीच दो युवक स्कूटी से आये. उनमें से एक ने डॉ कविता का एडरेस पूछा. इस बीच थोड़ी देर बाद लड़कों ने महिला को कहा कि उनके तीन बेटे है, जो जल्द ही मर जायेंगे. अगर वह उनके कहे अनुसार करेगी तो बेटों की जान नहीं जायेगी, बेटों की जान बच सकती है. युवकों ने भगवान का दर्शन कराने के नाम पर शरीर में पहने गहनों को उतारने के लिए बोला. महिला उनके बातों में फंस गयी. महिला ने हाथ का कंगन, अंगूठी और गले का चैन उतारकर बैग में रख दी. युवकों ने आंख बंद करने को कहा और कहा कि वह 11 तक गिने, जैसे ही महिला ने आंख बंद किया और 11 गिनती किया, वैसे ही युवक गहने लेकर नौ दो ग्यारह हो गये. महिला ने बताया कि उन्होंने दो माह पहले ही कंगन बनवावा था. सारे गहनों की कीमत करीब 4 लाख रुपये है. इसके बाद वह स्थानीय लोगों को जानकारी दी. भीड़ लग गयी. तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने उनको पहचानने की कोशिश शुरू कर दी है.







