रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अरविन्द कुमार, तत्कालीन अध्यक्ष, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग, आरएन सिंह, सदस्य (अभियंत्रण), झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं गौरव बुधिया, प्रोपराईटर, मेसर्स बिहार फाउण्डरी एण्ड कास्टींग लिमिटेड के विरूद्ध निगरानी जांच कराये जाने की स्वीकृति दे दी है. मालूम हो कि अरविन्द प्रसाद, तदेन तत्कालीन अध्यक्ष, झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग एवं गौरव बुधिया, प्रोपराईटर, मेसर्स बिहार फाउण्डरी एण्ड कास्टींग लिमिटेड के विरूद्ध 25 हजार करोड़ रुपए की सरकारी राशि की अनियमितता करने का आरोप है.






