जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टी की रहने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. बताया जाता है कि मनोज शर्मा की बेटी अर्चना शर्मा उर्फ डॉली का दो दिनों पहले ही परीक्षा का रिजल्ट निकला था. वह साइंस लेकर पढ़ना चाहती थी. लेकिन रिजल्ट आने के बाद से वह लगातार परेशान रहने लगी थी. वह काफी अवसाद में चली गयी थी. मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ही उसने अपने आपको एक कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. वह बिष्टुपुर के श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा थी. उसके आत्महत्या से परिवार सदमा में है.






