उलीडीह में चोरी
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित साधु कॉलोनी निवासी विवेक मुंडा के आवास में घुसकर चोरों ने नगद समेत 4 लाख रुपये मूल्य के जेवरातों की चोरी कर ली. बताया जाता है कि घरवाले घर पर नहीं थे, जिस दौरान चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया. 19 जुलाई को विवेक मुंडा अपने सिदगोड़ा बागुननगर स्थित ससुराल गये थे. वे 21 जुलाई की रात को जब लौटे तो देखा कि गैरेज का ताला टूटा हुग़ा है और भीतर के सारे सामान की चोरी की गयी है. चोरों ने 10 हजार रुपये नगद, दो पीस नाकफुल्ली, दो पीस सोने के चेन, एक पीस सोने का नाक का रिंग, चार जोड़ी चांदी की पायल, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, उसकी चोरी कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में एफआइआर दायर किया गया है.
टेल्को में चोरी
टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर 9 निवासी जयप्रकाश झा के आवास से चोरों ने नगदी और जेवर की चोरी कर ली. घटना के समय जयप्रकाश झा की पत्नी कोलकाता गयी हुई थी. बेटा घर र था, लेकिन घटना के समय ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था. लौटने पर देखा कि मकान के पीछे का दरवाजा दिन में ही चोरों ने चोरी कर ली और फिर भाग निकले है. बैग के भीतर रखे 15 हजार रुपये नगद, 19 ग्राम का सोने का एक पीस चेन, पांच जोड़ी चांदी की पायल, 10 जोड़ी चांदी की बिछिया समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जयप्रकाश झा के बयान पर एक केस दायर किया गया है.
आदित्यपुर में उद्यमी से साइबर ठगी
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ उद्यमी आनंद चौधरी से साइबर ठगों ने ठकी कर ली. आनंद चौधरी को साइबर ठगों ने एक मैसेज भेजकर कहा कि बिजली बिल का बकाया है. लाइन काटी जा सकती है. इसको लेकर चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद उन लोों ने ऑनलाइन उनसे 20 हजार रुपये की मांग कर ली. इसके बाद आनंद चौधरी ने 20 हजार रुपये दे दिये, लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद हो गया. बाद में मालूम चला कि वे ठगे गये है, जिसके बाद उन्होंने आदित्यपुर थाना में एफआइआर दायर किया गया है.






