जमशेदपुर / मुसाबनी : मुसाबनी के बाकड़ा गांव में 17 जुलाई को शंख नदी किनारे पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव को बरामद किया गया था, जिसका सिर व दोनों हाथ कटा हुआ था। शंख नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति की शव होने की पुलिस को सूचना रूद्र पातर के द्वारा फोन के माध्यम से दी थी। सूचना के अधार पर मुसाबनी पुलिस वहां पहुंची और शव बरामद किया। पुलिस ने काफी खोजबीन की तो करीब चार किमी आगे देवली गांव के नदी के किनारे एक कटा हुआ सिर मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उक्त कटे शव का दोनों हाथ नही मिला। घटना के संबंध में अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध थाना में मामला दर्ज़ किया गया था। अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पूर्वी सिंहभूम के मार्गदर्शन में चन्द्रशेखर आजाद पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा त्वरित कारवाई कर इस घटना का उदभेदन किया गया। पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि मुसाबनी के लेंजोगोड़ा गांव का साहेब हेम्ब्रम करीब एक सप्ताह से अपने घर से गायब है। मृतक के शव का फोटो उनके परिजनों को दिखाने पर मृतक की पहचान साहेब हेम्बम के रूप में हुई। (नीचे भी पढ़ें)
जांच के क्रम में पुलिस को ज़मीन विवाद की जानकारी मिली।घटना में संलिप्त सभी चारों अप्राथमिकी अभियुक्तों को विभिन्न जगहों से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों अप्राथमिकी अभियुक्तों ने अपने-अपने अपराध को स्वीकार किया। बयान में कांड में संलिप्ता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कतना / दाब, मृतक का खोपड़ी का हड्डी और कांड के दौरान उपयोग में लायी गयी मोटरसाईकिल को बरामद कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने साहेब हेम्ब्रम की हत्या मामले में सुनाराम हेम्ब्रम (26), रामजीत हेम्ब्रम (39), सुकलाल हेम्ब्रम (27) और मकर हेम्ब्रम (46) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी मुसाबनी थाना क्षेत्र के लेजोंबेड़ा गांव निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि मकर हेम्ब्रम का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुसाबनी थाना में कांड सं0-15 / 95 धारा 302 / 34 भादवि के तहत मामला दर्ज है।















